उत्तर प्रदेश के इस जिले में जल्द बटेगा राशन, पढ़े पूरी खबर
राशन वितरण कार्यक्रम योजना घोषित
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में खाद और रसद विभाग राजधानी लखनऊ द्वारा एक महत्वपूर्ण पत्र के माध्यम से जिला महाराजगंज में जुलाई महीने से राशन वितरण तैयारी को लेकर आगाज हो चुका है. अब वितरण 20 जून से प्रारंभ होकर 10 जुलाई 2025 तक संचालित होती रहेगी इस अवधि में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक निश्चित अनुपात में खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा. इसी बीच जिला प्रशासन ने इस प्रकरण को लेकर पूर्ण और पारदर्शिता तथा सुचारू ढंग से संचालित करवाने का व्यापक और पुख्ता इंतजाम करवाया है.
इस खाद्यान्न वितरण के माध्यम से अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से 14 किलोग्राम गेहूं तथा 21 किलोग्राम चावल बिल्कुल फ्री गरीब परिवारों को प्रदान करवाया जाएगा. अब इस व्यवस्था को लेकर जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यापक तैयारी और नियम लागू किया जाएगा. इसी बीच जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने कहा है कि राशन वितरण को लेकर उचित दर विक्रेताओं के अंतर्गत करीब सुबह 6:00 बजे से रात में लगभग 9:00 बजे तक संचालित की जाएगी.
इन दस्तावेजों का करना होगा सत्यापन
इस दौरान अधिकारियों की निगरानी में वितरण मामले को लेकर व्यवस्थित और पारदर्शी के साथ पूरा करवाया जाएगा. कार्ड धारकों से अपील किया जा चुका है कि निर्धारित समय के अंदर अपना राशन कार्ड अवश्य प्राप्त कर ले जिसमें किसी भी प्रकार की सुविधा राशन कार्ड धारकों को ना हो. अब इन परिवारों को राशन प्राप्त करने के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन को पहली प्राथमिकता दी गई है कार्ड धारकों को अब राशन लेने के लिए अपना सही मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापित करवाना अनिवार्य है.
इस नई व्यवस्था को 10 जुलाई 2025 से लागू की जाएगी फिर उसके बाद राशन वितरण नहीं करवाया जाएगा जिला प्रशासन ने भी इसी बीच समय पर राशन लेने और ओटीपी सत्यापन मामले को पालन करने का भी दिशा निर्देश राशन कार्ड धारकों को दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार राशन कार्ड वितरण खाद्य सुरक्षा योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसका अब उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब परिवारों को सस्ते और फ्री में खाद्यान्न को उपलब्ध करवाना अब जरूरी हो चुका है प्रशासन ने भी उचित दर विक्रेताओं को भी लगातार जागरुक कर रहे हैं अब वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता ना ही बरती जाये. अब राशन कार्ड धारकों को समय पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।