यूपी से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को होगा लाभ, शुरू नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा
इस ट्रेन के समय सारणी के अनुसार, ट्रेन नंबर:- 14626 प्रत्येक बुधवार को फिरोजपुर कैंट स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन रात 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और अगली सुबह 6:05 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी. सहारनपुर में केवल 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे हरिद्वार के लिए आगे बढ़ेगी.
वहीं वापसी के दौरान, ट्रेन नंबर:- 14625 प्रत्येक बृहस्पतिवार को हरिद्वार से फिरोजपुर कैंट के लिए चलेगी. यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे हरिद्वार स्टेशन से प्रस्थान करेगी और शाम 4:05 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी. यहां से कुछ समय रुककर यह ट्रेन फिरोजपुर के लिए अपनी यात्रा जारी रखेगी.
यह भी पढ़ें: सीतापुर: सपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत 4 पर मुकदमाइस ट्रेन का रूट विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा, जिससे रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. ट्रेन का स्टॉपेज फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार में होगा.
यह भी पढ़ें: यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेजइस ट्रेन सेवा की शुरुआत से धार्मिक यात्रियों, पर्यटकों और आम नागरिकों को सीधा और आरामदायक सफर मिलेगा. इसके अतिरिक्त, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को भी कम करने में मदद मिलेगी.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।