1अक्टूबर से पश्चिमी व 1नवम्बर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुरू होगी धान खरीद
किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा.यह जानकारी अपर आयुक्त (विपणन) अरूण कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि किसानों का इस वर्ष धान खरीद के लिए ‘कृषक पंजीकरण‘ आधार नम्बर एवं आधार में अंकित मोबाइल नम्बर पर भेजे गये ओ0टी0पी को भरने के उपरांत होगा.
उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों को धान के मूल्य का भुगतान उनके आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उसे आधार से लिंक कराना होगा.अपर आयुक्त ने बताया कि किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है