यूपी में अब इस जिले की बारी, कनेक्ट होंगी इस रूट की 6 लेन की सड़क, 923 गाँव को भी मिलेगा फायदा
इस योजना के तहत बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेस-वे से 6 लेन एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही, मंदिर के आसपास एक हेरिटेज कॉरिडोर विकसित करने की भी योजना बनाई गई है। इतना ही नहीं, राया क्षेत्र के निकट एक नया आधुनिक शहर बसाने का प्रस्ताव भी इस मास्टर प्लान में शामिल किया गया है।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस मास्टर प्लान को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा था, जिसे प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग की प्रमुख सचिव ने स्वीकृति दे दी है। सरकार की मंजूरी के बाद प्राधिकरण ने संबंधित विभागों को आधिकारिक पत्र भेज दिया है, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
यह भी पढ़ें: UP के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत, सरकार ने बदले बुकिंग के नियम, जानिए क्या होगा असर✓ फेज-2 के तहत:-
- आगरा अर्बन एरिया – 12,200 हेक्टेयर
- टप्पल अर्बन एरिया – 11,104 हेक्टेयर
- राया अर्बन एरिया – 11,653.76 हेक्टेयर
इस योजना में हेरिटेज सिटी का विकास भी महत्वपूर्ण बिंदु है। इस परियोजना पर मुहर लगने के बाद, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होगी।
फेज-2 योजना के तहत राया के आसपास एक भव्य हेरिटेज सिटी विकसित की जाएगी। इस ऐतिहासिक शहर को थीम-आधारित हेरिटेज पार्क के रूप में डिजाइन किया जाएगा, जो करीब 350 एकड़ में फैला होगा।
इसके प्रमुख आकर्षण होंगे:-
- योग एवं वेलनेस सेंटर – 103 एकड़
- प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (Naturopathy Center) – 103 एकड़
- हरित क्षेत्र (ग्रीन जोन) – 97 एकड़
- पर्यटन परिवहन सुविधाएं – 46 एकड़
- कन्वेंशन सेंटर – 42 एकड़
- आयुर्वेद केंद्र – 35 एकड़
- लक्जरी होटल्स – 26.60 एकड़
- बजट होटल्स – 19.60 एकड़
- वृद्धाश्रम – 10 एकड़
- सर्विस अपार्टमेंट – 7 एकड़
- हाट-बाजार एवं दुकानें – 6 एकड़
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के इस नए मास्टर प्लान में एनएच-44 से बांके बिहारी मंदिर तक सीधा संपर्क मार्ग बनाने की योजना है। इस मार्ग के दोनों ओर 753 हेक्टेयर भूमि पर हेरिटेज सिटी विकसित की जाएगी।
फेज-2 में शामिल जिलों और गांवों का विवरण:-
- आगरा – 58 गांव
- मथुरा – 415 गांव (सबसे अधिक)
- हाथरस – 358 गांव
- अलीगढ़ – 92 गांव
इस मास्टर प्लान से ब्रज क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का यह कदम पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसरों की एक नई राह खोलेगा। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं में मददगार साबित होगा
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।