यूपी में इस रूट पर टोल को लेकर नए नियम, जितनी दूर होगी यात्रा उतना ही कटेगा टोल

यूपी में इस रूट पर टोल को लेकर नए नियम, जितनी दूर होगी यात्रा उतना ही कटेगा टोल
Uttar Pradesh News

यूपी में अब वाहन चालकों को सही दूरी के लिए उसके आधार पर टोल लिया जाएगा. अगर आप यात्रा करने की योजना तैयार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इस दौरान यात्रा के लिए टोल मुक्त लाभ भी उठा सकते हैं. यह योजना धीरे-धीरे पूरे देश में लागू करवाया जाएगा. 

लागू होने की स्थिति जल्द ही

यूपी के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर अब टोल टैक्स को लेकर रास्ता साफ हो चुका है की जितनी दूरी उतने के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाएगा. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर जिस टोल बूथ से आपका वहां स्कैन किया जाएगा और जिस जगह से निकासी हुई होगी उसी के आधार पर टोल टैक्स तय किया जाएगा. यदि किसी प्रकार का वाहन चालक संभल जिले में बहजोई स्थित जिला मुख्यालय के करीब लहरावन गांव से एक्सप्रेसवे पर अंदर आता है और खिरनी पर बने इंटरचेंजिंग गेट द्वारा निकासी होती है

तो उसे करीब करीब 24 किलोमीटर दूरी का टोल देना पड़ेगा इस व्यवस्था से पूरी तरह दूरी आधारित की जा चुकी है जितना सफर उतना वाहन स्वामियों को टोल टैक्स देना होगा. इस दौरान एक सर्वे के मुताबिक जानकारी सामने आ चुकी है इसमें उन चर्चाओं को विराम दिया गया है जिस दौरान कहा गया था कि कम दूरी होने पर उतना ही टाल देना पड़ेगा जितना वाहन स्वामी लंबी दूरी को तय करता है. जिला संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग लगभग 38 किलोमीटर रास्ता गुजरेगा इस पूरे प्रक्रिया में खंड में दो मुख्य इंटरचेंजिंग पॉइंट प्रस्ताव तैयार किया गया है एक बहजोई के समीप लहरावन गांव तथा दूसरे चरण में संभल के खिरनी आसपास क्षेत्र में इन दोनों स्थानों पर प्रवेश और निकासी का रास्ता निकाला गया है.

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

जानिए टोल टैक्स का पूरा मामला

गंगा एक्सप्रेसवे पर मुख्य रूप से दो टोल प्लाजा तथा 15 रैंप प्लाजा बनाए जा रहे हैं रैंप प्लाजा ऑन प्रवेश तथा निकासी द्वारों पर किए जाएंगे जहां पर वहां सड़क से एक्सप्रेसवे प्रवेश और निकासी कर रहा हो इसके साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ फूड कोर्ट, विश्रामगृह तथा शौचालय ऐसे कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. जिले में गंगा एक्सप्रेसवे मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे और बुलंदशहर मुरादाबाद स्टेट हाईवे को कनेक्ट कर रहा है इसके साथ-साथ दो स्थानों पर इंटरचेंजिंग का काम करवाया जाएगा फिलहाल

इसके निर्माण का तकरीबन 90% कार्य हो चुका है और फिनिशिंग का काम अभी तीव्र गति से करवाया जा रहा है. यूपीपीडा के अधिशासी अभियंता ने एक सर्वे के अनुसार बताया है कि मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे को कनेक्ट करने के लिए जिला मुख्यालय बहजोई के पास लहरावन पर इंटरचेंजिंग के लिए प्रवेश द्वार तथा निकासी द्वार जल्द से जल्द बनाए जाएंगे जिसके तहत दोनों पर टोल बूथ रहेंगे और रैप टोल बूथ कहे जाएंगे. जिससे ट्रेस करने में विभागीय स्तर को सहूलियत और आसानी मिल पाएगी. इसके साथ-साथ संभल जिले में निकट खिरनी मोहिउद्दीनपुर और मुरादाबाद बुलंदशहर रास्ते को जोड़ने के लिए निकासी तथा प्रवेश द्वारा तीव्र गति से बनवाए जा रहे हैं यहां पर रैंप टूल बूथ भी रहेंगे.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।