यूपी में इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, उत्तराखण्ड जाने में होगी आसानी
इस विशेष सेवा से न केवल हरदोई जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आवागमन सुगम होगा. लगातार बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में सीटों की किल्लत को नज़र में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर:- 04310 हरिद्वार से लखनऊ के लिए 5 और 6 जून को रवाना होगी. यह ट्रेन हरिद्वार से रात 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और लक्सर, नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, बरेली जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन हरदोई स्टेशन पर अगली सुबह 7:14 बजे पहुंच जाएगी.
वहीं दूसरी तरफ, अप दिशा में ट्रेन नंबर:- 04309 लखनऊ से हरिद्वार के लिए 6 और 7 जून को चलाई जाएगी. यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और संडीला होते हुए दोपहर 12:57 बजे हरदोई स्टेशन पहुंच जाएगी. इसके आगे यह ट्रेन रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, धामपुर, लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी. इस विशेष ट्रेन से यात्री गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने गंतव्यों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, भीड़भाड़ के इस मौसम में यह ट्रेन यात्रियों के लिए विशेष सुविधा लेकर आई है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।