यूपी में इन लोगों के डिएल निरस्त, की गई बड़ी कार्रवाई

यूपी में इन लोगों के डिएल निरस्त, की गई बड़ी कार्रवाई
यूपी में इन लोगों के डिएल निरस्त, की गई बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. अब केवल लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक नहीं किया जा रहा, बल्कि जो लोग बार-बार नियम तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है.

यातायात निदेशालय की ओर से ऐसे सभी वाहनों की पहचान की जा रही है जिन पर पांच या उससे ज्यादा बार चालान हुआ है और जिनका जुर्माना अभी तक जमा नहीं किया गया. हैरानी की बात यह है कि कुछ गाड़ियां तो ऐसी भी पाई गई जिन पर 100 से ज्यादा बार चालान काटे जा चुके हैं.

लगातार नियम तोड़ने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और उनकी गाड़ियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) रद्द करने की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है. अब तक प्रदेश में 990 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस और 681 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा चुके हैं.

यूपी के 50 हजार से ज्यादा गांवों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी यह सुविधाएं यह भी पढ़ें: यूपी के 50 हजार से ज्यादा गांवों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी यह सुविधाएं

यूपी के एडीजी ट्रैफिक, सत्यनारायण ने बताया कि जो लोग बार-बार ट्रैफिक नियमों को अनदेखा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन विभाग के साथ मिलकर बाकी मामलों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. 

UP में नई ट्रेन का तोहफा: गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें रूट  यह भी पढ़ें: UP में नई ट्रेन का तोहफा: गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें रूट

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में डीएल रद्द करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इन शहरों में अब तक 596 लाइसेंस रद्द कराए जा चुके हैं. 

यूपी के संभल में नमाज रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो DM-SP पद छोड़ दें यह भी पढ़ें: यूपी के संभल में नमाज रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो DM-SP पद छोड़ दें

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के बाकी जिलों में कुल 394 डीएल रद्द किए गए है. पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 31,392 लोगों के लाइसेंस और 2,67,030 वाहनों के पंजीकरण रद्द किए जाने की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जा चुकी है.

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में सबसे ज्यादा नियम तोड़ने वाले पाए गए हैं. यहां 2,053 चालकों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है और 587 लाइसेंस पहले ही रद्द किए जा चुके हैं. इसके बाद आगरा, जहां 100 लोगों के डीएल रद्द किए जाने की रिपोर्ट भेजी गई है, हालांकि वहां कार्रवाई की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।