यूपी के इस जिले में 87 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का ओवरब्रिज, 50 गांवों को मिलेगी राहत

यूपी के इस जिले में 87 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का ओवरब्रिज, 50 गांवों को मिलेगी राहत
यूपी के इस जिले में 87 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का ओवरब्रिज, 50 गांवों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित बाराबंकी जनपद की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से प्रतीक्षित बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर अब जाम की समस्या से छुटकारा मिलने जा रही है. केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय ने 87 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 2 लेन वाले एक आधुनिक ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा रखा गया था, जिसे अब औपचारिक स्वीकृति मिल गई है.

बंकी रेलवे क्रॉसिंग, जो बाराबंकी शहर और नगर पंचायत बंकी के मध्य स्थित है, आसपास के लगभग 50 गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित है. इस क्रॉसिंग से प्रतिदिन हजारों लोग आवा-जाही करते हैं, उत्तरपूर्व रेलवे के इस व्यस्त रूट पर ट्रेनें लगातार गुजरती हैं, जिससे दिनभर में करीब 120 बार फाटक बंद किया जाता है. इससे न केवल आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था, बल्कि एंबुलेंस, स्कूली वाहन, और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी बार-बार जाम में फंस जाती थीं. व्यापारियों को माल ढुलाई में देरी का सामना करना पड़ता था, और छात्रों तथा नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या बाधित होती थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रॉसिंग पर कई बार मरीजों की जान खतरे में पड़ चुकी है क्योंकि जाम की वजह से समय पर अस्पताल पहुंचने मुश्किल हो जाती है. अब इस मंजूरी के बाद, उम्मीद की जा रही है कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा. ओवरब्रिज निर्माण की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने इस निर्णय पर खुशी जताई. ओवरब्रिज के निर्मित होने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी उन्नति होगी.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।