यूपी के इन जिलो में आज आएगी तेज आँधी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

यूपी के इन जिलो में आज आएगी तेज आँधी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले
यूपी के इन जिलो में आज आएगी तेज आँधी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

उत्तर प्रदेश: यूपी के मौसम में इन दिनों भारी परिवर्तन देखा जा रहा है. मई का महीना, जो आमतौर पर चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी के लिए जाना जाता है, इस बार कुछ अलग नजर आ रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया है. भीषण गर्मी की उम्मीदों के बीच अब बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि ने दस्तक दे दी है.

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई को प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. खास बात यह है कि 30 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही बिजली गिरने की आशंका है. लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार यानी 31 मई को भी यही स्थिति बनी रह सकती है, परंतु 1 जून से वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी. इसके बावजूद, 4 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन अचानक बदले मौसम से सतर्क रहने की आवश्यकता है. गुरुवार को दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक महसूस की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बारिश के कारण इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में करीब 2°C की गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा जाएगा.

30 मई को इन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली. इन जिलों में एक या दो स्थानों पर आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है: बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र. यह आंधी-बारिश शहरी इलाकों में ट्रैफिक बाधित कर सकती है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है: मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया. इस परिवर्तित मौसम के कारण मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले मैदान या ऊंची जगहों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिजली चमकने के दौरान खड़े न हों, तेज हवा में वाहन चलाते समय सतर्क रहें, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बिजली गिरने के समय न करें.

अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला यह भी पढ़ें: अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।