उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के बीच हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के बीच हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के बीच हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तीव्र गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई गई है. परंतु मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की शाम में परिवर्तन होने के संभावना है. विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम के मिजाज में भारी परिवर्तन का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेशभर में बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में 4°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

रविवार को दिनभर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. झांसी, बलिया, अमेठी, प्रयागराज और वाराणसी में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जो बुधवार और बृहस्पतिवार तक कई क्षेत्रों में जारी रह सकती है. साथ ही कई जगहों पर तेज आंधी चलने की भी आशंका है, जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इन हवाओं के साथ आने वाली बारिश से गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में वज्रपात की संभावना को लेकर भी विशेष चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में यह खतरा सबसे अधिक बताया गया है उनमें शामिल हैं:- देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकर नगर बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा , कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और रामपुर. इन जिलों के नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और बिजली गिरने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें.

हालांकि डॉ. सिंह ने यह भी आगाह किया कि यह राहत स्थायी नहीं होगी. 5 जून के बाद प्रदेश में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का प्रकोप लौटेगा. इस दौरान तापमान में 3 से 5° की बढ़ोतरी हो सकती है और पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम और शुष्क हो जाएगा. वर्तमान में मानसून आने में अभी काफी समय है, परंतु मौसम का परिवर्तन जारी रहेगा दौरान नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. तेज धूप और भीषण गर्मी में घर से बाहर जाने से बचे, अधिक पानी और हल्का भोजन करें. मौसम विभाग ने 5 जून के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है, रिपोर्ट के मुताबिक टेंपरेचर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी  यह भी पढ़ें: UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।