यूपी के इन जिलो में बनेंगे ख़ास सुविधा वाले हॉस्टल, देखें अपने जिले का नाम
कार्यक्रम में उपस्थित उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई जैसी प्रेरणादायक महिलाओं के नाम पर ऐसे प्रकल्पों का निर्माण नारी गरिमा और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है. मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि जिस तरह रानी अहिल्याबाई ने महेश्वर में पारंपरिक हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित कर महिलाओं को रोजगार दिलाया था, उसी तरह आज की सरकार भी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी,” “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना” जैसी योजनाओं की प्रेरणा का स्रोत भी रानी अहिल्याबाई को बताया.
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 2506 वर्ग मीटर क्षेत्र में महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 13.45 करोड़ रुपये है. नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जानकारी दी कि इसमें से 7.45 करोड़ रुपये नगर निगम की निधि से तथा 6 करोड़ रुपये म्यूनिसिपल बॉन्ड से जुटाए जाएंगे. 4 मंजिल वाले इस भवन में कुल 128 कमरे मौजूद होंगे, प्रत्येक मंजिल पर 32 बेड की व्यवस्था रहेगी. भवन में कॉमन टॉयलेट, लिविंग रूम, डाइनिंग हॉल, लिफ्ट, लाइब्रेरी, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा गार्ड, कॉमन रूम और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी. सरकार की यह योजना न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है , बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।