यूपी के इन जिलों में पिछले कुछ घंटों में लगातार बारिश, इस दिन आएगा मानसून

यूपी के इन जिलों में पिछले कुछ घंटों में लगातार बारिश, इस दिन आएगा मानसून
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दिनभर उमस भरी गर्मी व धूप-छांव जारी रहा, परंतु रात होते-होते मौसम में परिवर्तन देखा गया और तेज बारिश शुरू हो गई. लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली.

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी.

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 18 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रास्ते समय पर प्रवेश कर लिया है. अब यह धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है.

लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म यह भी पढ़ें: लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म

वर्तमान में मानसून की नॉर्दर्न लिमिट (NLM) बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र और गया तक पहुंच चुकी है. पश्चिम बंगाल और मध्य राजस्थान में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण मानसून की रफ्तार और सक्रियता में तेजी आने की उम्मीद है.

UP: 111 ग्राम पंचायतों ने श्रमदान से बदल दी तमसा नदी की तस्वीर, 89 KM तक सफाई यह भी पढ़ें: UP: 111 ग्राम पंचायतों ने श्रमदान से बदल दी तमसा नदी की तस्वीर, 89 KM तक सफाई

राजधानी लखनऊ में मानसून 23 जून तक पहुंचा जाएगी, परंतु अभी के हाल के हिसाब से 24 घंटे में लखनऊ पहुंच सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होगी.

UP में बदल सकती है बिजली व्यवस्था, गांव-कस्बों में 24 घंटे मिलेगी सप्लाई! यह भी पढ़ें: UP में बदल सकती है बिजली व्यवस्था, गांव-कस्बों में 24 घंटे मिलेगी सप्लाई!

मौसम विभाग ने 20 से 22 जून तक तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. 21 जून को लखनऊ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चने की आशंका हैं, साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गाजीपुर और फैजाबाद जैसे जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।