यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज: इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी

यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज: इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी
यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज: इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश: यूपी के मौसम में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है, गुरुवार 5 जून को प्रदेशवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है. यह मौसम परिवर्तन प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों को प्रभावित कर सकता है.

मौसम विभाग के ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव से जहां कुछ इलाकों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं कई क्षेत्रों में जन-जीवन के नुकसान की भी संभावना बनी हुई है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के भीतर ही रहें और मौसम संबंधी आदेशों का पालन करें.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश का भी पूर्वानुमान है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो सकता है.

यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश यह भी पढ़ें: यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश

इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों जैसे बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में तेज गरज के साथ बिजली गिरने और वर्षा की चेतावनी दी गई है.

Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र यह भी पढ़ें: Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र

प्रदेश में स्थित कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. तेज हवाओं से पेड़ उखड़ने, कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने और बिजली के खंभे गिरने जैसे हादसे हो सकते हैं. प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी ज़रूरी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं. मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे समय में घर से बाहर न निकलें जब मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा हो. पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, बिजली के उपकरणों से दूर रहें, और कमजोर इमारतों से दूरी बनाए रखें. उत्तर प्रदेश में 5 जून को मौसम में परिवर्तन विभिन्न जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

UP में इन 16 चीनी मिलों पर 671 करोड़ बकाया, त्योहार से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन यह भी पढ़ें: UP में इन 16 चीनी मिलों पर 671 करोड़ बकाया, त्योहार से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।