UP में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-बिजली के साथ अगले दो दिन मुश्किल

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

यूपी में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने 30 जून से 2 जून तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक, कई ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ जैसे शहरों में तेज हवाएं और तेज़ बारिश होने की संभावना है. तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं.

बीते दिनों बिजली गिरने से प्रदेश में हुई मौत के कारण लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 से 48 घंटो में भारी बारिश होने के कारण स्थिति गंभीर भी हो सकती है.

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून से 1, 2, 3 और 4 जुलाई तक प्रदेश में स्थित गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, गाजीपुर, कानपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और अगल-बगल के क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Jun 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur/heavy-rain-warning-in-up-is-difficult-with-storm-electricity/article-21073
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।