गोरखपुर से लखनऊ का सफर हुआ महंगा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Uttar Pradesh News

यूपी में 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब यात्रा भी महंगी हो गई है. UPSRTC ने बढ़तोरी की है जिसके बाद जल्द ही प्राइवेट बस भी अपने किराये में इजाफा करेंगे. वही अब टोल दरों में बढ़ोतरी का असर अब सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है. नई दरों के अनुसार यात्रियों को अब पहले के मुकाबले अधिक किराया देना होगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

 अलग-अलग रूटों पर किराए में 4 रुपए से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. यह फैसला टोल टैक्स बढ़ने और संचालन लागत में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि बस संचालन की लागत लगातार बढ़ रही थी, ऐसे में किराया संशोधन जरूरी हो गया था.

अलग-अलग रूटों पर बढ़ा किराया

नई व्यवस्था के तहत लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली एसी बसों का किराया करीब 8 रुपए तक बढ़ा दिया गया है. वहीं गोरखपुर रूट पर भी यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ेगा. अन्य कई रूटों पर भी इसी तरह मामूली लेकिन बढ़ोतरी किराए में हुई है। 

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

इस फैसले का असर खासतौर पर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना बसों से यात्रा करते हैं. छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए यह बढ़ोतरी परेशानी का कारण बन सकती है.

UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें: UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश

यात्रियों की बढ़ी चिंता

किराया बढ़ने के बाद यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई बढ़ी हुई है, ऐसे में बस किराए में इजाफा उनकी जेब पर और बोझ डाल रहा है. रोडवेज विभाग का कहना है कि यह बढ़ोतरी सीमित है और जरूरी परिस्थितियों को देखते हुए की गई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Apr 2026 By Shobhit Pandey

गोरखपुर से लखनऊ का सफर हुआ महंगा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Uttar Pradesh News

यूपी में 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब यात्रा भी महंगी हो गई है. UPSRTC ने बढ़तोरी की है जिसके बाद जल्द ही प्राइवेट बस भी अपने किराये में इजाफा करेंगे. वही अब टोल दरों में बढ़ोतरी का असर अब सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है. नई दरों के अनुसार यात्रियों को अब पहले के मुकाबले अधिक किराया देना होगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

 अलग-अलग रूटों पर किराए में 4 रुपए से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. यह फैसला टोल टैक्स बढ़ने और संचालन लागत में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि बस संचालन की लागत लगातार बढ़ रही थी, ऐसे में किराया संशोधन जरूरी हो गया था.

अलग-अलग रूटों पर बढ़ा किराया

नई व्यवस्था के तहत लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली एसी बसों का किराया करीब 8 रुपए तक बढ़ा दिया गया है. वहीं गोरखपुर रूट पर भी यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ेगा. अन्य कई रूटों पर भी इसी तरह मामूली लेकिन बढ़ोतरी किराए में हुई है। 

इस फैसले का असर खासतौर पर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना बसों से यात्रा करते हैं. छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए यह बढ़ोतरी परेशानी का कारण बन सकती है.

यात्रियों की बढ़ी चिंता

किराया बढ़ने के बाद यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई बढ़ी हुई है, ऐसे में बस किराए में इजाफा उनकी जेब पर और बोझ डाल रहा है. रोडवेज विभाग का कहना है कि यह बढ़ोतरी सीमित है और जरूरी परिस्थितियों को देखते हुए की गई है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur-lucknow-bus-fare-hike-news/article-25417
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।