यूपी में मिलेगा मुफ्त शिक्षा, योगी सरकार ने किया घोषणा

यूपी में मिलेगा मुफ्त शिक्षा, योगी सरकार ने किया घोषणा
Uttar Pradesh News

प्रदेश में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय की स्थापना का नियम लॉन्च किया है. आपको बता दे इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार और छात्र छात्राओं को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी जिले में एक-एक आधुनिक मॉडल विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा. 

गुणवत्ता शिक्षा और समग्र विकास के अवसर

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सीएम मॉडल विद्यालय प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है अब शासन स्तर पर विद्यालय के लिए जमीन की खोजबीन शुरू हो चुका है जिसमें प्रस्ताव भेजने का सख्त निर्देश दिया गया है अब इसी कड़ी में विभाग ने सीएम मॉडल विद्यालय प्रारंभ करने के लिए तहसीलों में जमीन की खोजबीन शुरू हो चुका है अब स्कूल में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक अध्यापन का कार्य योजना बनाया जा चुका है. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को अब एक ही छत के नीचे फ्री प्राइमरी से 12 तक विद्यार्थियों के लिए हर प्रकार से सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा

जिसमें स्कूल के खोलने के लिए करीब करीब 25 बीघा जमीन की जरूरत पड़ने के आधार पर इसे स्थापित किया जाएगा. आगे कहां गया है कि इस मंडल में चारों जिलों में कुल मिलाकर 16 तहसील मौजूद है. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि चित्रकूट और हमीरपुर में चार-चार तहसील, बांदा जिले में पांच तहसील और महोबा जिले में तीन तहसील शामिल है. इन तहसीलों के अंतर्गत सीएम मॉडल स्कूल प्रारंभ करने की योजना शुरू कर दी गई है.

घोटाले के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव यह भी पढ़ें: घोटाले के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव

अभिभावकों को मिली बड़ी राहत, अब मिलेगा सही शिक्षा 

अब राज्य सरकार से मिले आदेश के अनुसार सभी तहसीलों में एक-एक सीएम मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा. इसके अंतर्गत प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक बच्चों को शिक्षा दी जाएगी. आपको बता दे इन विद्यालयों की खासियत एक ही छत के नीचे फ्री प्राइमरी इंटरमीडिएट की शिक्षा गरीब बच्चों को आसानी से मिल पाएगी इसके साथ-साथ आधुनिक कक्षाएं, कंप्यूटर और विज्ञान लैब, साफ और स्वच्छ जल, खेल की सुविधा, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, मल्टी परपज हॉल, शौचालय यह सभी व्यवस्था इन सभी छात्रों को दी जाएगी.

अब राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास की भी विशेष जानकारी देकर उन्हें विकसित करना है अब इसके लिए इन स्कूलों में स्किल हेल्प सेंटर सुविधाओं का व्यवस्था करवाया जाएगा जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से सीसीटीवी डिजिटल कैमरा और सुरक्षा गार्ड को तैनात किया जाएगा. सीएम मॉडल स्कूल के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्राओं को अब अभिभावक को कोई भी किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा. अभिभावक का बच्चा अगर एक बार प्रवेश कर लिया तो 12वीं तक की शिक्षा बिल्कुल फ्री दी जाएगी. इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सत्यापन करके प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।