फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, शाहजहांपुर सहित कई जिलों को होगा सीधा लाभ

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, शाहजहांपुर सहित कई जिलों को होगा सीधा लाभ
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, शाहजहांपुर सहित कई जिलों को होगा सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित शाहजहांपुर जिले के विकास को गति देने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार बुनियादी ढांचे पर खास ध्यान दिया है. राजकीय विश्वविद्यालय के लिए बजट आवंटित करने के साथ ही सड़कों, पुलों और संपर्क मार्गों को मजबूत करने की योजना को भी आगे बढ़ाया गया है. इसी कड़ी में करीब 125 किलोमीटर लंबे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में शामिल किया गया है.

यह प्रस्तावित लिंक मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करेगा. अधिकारियों के अनुसार, जमीन से जुड़े कागजी काम शुरू हो चुके हैं और पहली किस्त जारी होते ही निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेगा. परियोजना पूरी होने पर शाहजहांपुर से आगरा और आसपास के बड़े शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी.

जमीन अधिग्रहण में तेजी

परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. जलालाबाद तहसील के 3 गांव इस एक्सप्रेसवे की अहम कड़ी माने जा रहे हैं.

अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला यह भी पढ़ें: अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला

रावतपुर, रमापुर और रघुनाथपुर गांवों में कुल 792 किसानों की लगभग 36 हेक्टेयर जमीन परियोजना के लिए चिन्हित की गई है. प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, अब तक 45 किसानों के बैनामे पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष किसानों से भी निर्धारित समयसीमा में प्रक्रिया पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है.

UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी यह भी पढ़ें: UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी

अधिकारियों का लक्ष्य है कि 28 फरवरी तक सभी जरूरी बैनामे पूरे कर लिए जाएं, जिससे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) निर्माण कार्य शुरू कर सके.

SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

ऐसा रहेगा प्रस्तावित रूट

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद को जोड़ेगा. यह मार्ग रावतपुर से शुरू होकर हरदोई के रूपापुर तक पहुंचेगा. इसके बाद रमापुर बझेड़ा, भुड़िया रघुनाथपुर और हुल्लापुर से गुजरते हुए फर्रुखाबाद सीमा के नौगवां क्षेत्र तक जाएगा.

रूपापुर के पास इंटरचेंज बनाने की योजना है, जिससे स्थानीय यातायात को सीधा एक्सेस मिल सके. यह एक्सप्रेसवे आगे चलकर इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और फर्रुखाबाद को शाहजहांपुर के रास्ते हरदोई से जोड़ेगा.

सफर का समय होगा कम

वर्तमान में शाहजहांपुर और आसपास के जिलों से आगरा, मथुरा या वृंदावन जाने के लिए यात्रियों को लंबा घुमावदार मार्ग अपनाना पड़ता है. जलालाबाद से निकलने वाले लोगों को कायमगंज या एटा होते हुए यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं.

नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी. अनुमान है कि आगरा तक पहुंचने में अभी जहां 8 घंटे या उससे अधिक समय लगता है, वहीं नई सड़क बनने पर यात्रा समय लगभग आधा रह जाएगा.

इस परियोजना से शाहजहांपुर के साथ-साथ हरदोई, पीलीभीत, बदायूं और खीरी जिलों के लाखों लोगों को तेज और सीधा मार्ग मिलेगा.

गंगा एक्सप्रेसवे से मजबूत होगा नेटवर्क

यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा एक्सप्रेसवे के पास इटावा के ताखा क्षेत्र के कुदरैल गांव से शुरू होकर हरदोई के कौसिया गांव तक बनाया जाना प्रस्तावित है, जहां यह गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा.

जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 44 किलोमीटर बताई जा रही है. सरकार पहले ही इसके विस्तार की योजना जता चुकी है और अब इसे सोनभद्र तक बढ़ाने की घोषणा भी की गई है.

यदि परियोजना तय समय पर पूरी होती है, तो यह एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों, व्यापार और निवेश को नई रफ्तार दे सकता है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।