उत्तर प्रदेश के इस जिले में फोरलेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

उत्तर प्रदेश के इस जिले में फोरलेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
उत्तर प्रदेश के इस जिले में फोरलेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

उत्तर प्रदेश: यूपी के कन्नौज और फर्रुखाबाद के बीच सफर अब और अधिक सुगम और तेज़ होने वाला है. गुरसहायगंज से फतेहगढ़ तक पुराने दो लेन रूट को फोरलेन में परिवर्तित करने की योजना को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. संबंधित विभागों की तैयारियों के बाद, बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत गुरसहायगंज कस्बे से फतेहगढ़ तक फोरलेन सड़क को निर्मित कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था. अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. प्रस्ताव के अनुसार, इस रूट के दोनों ओर से 30 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे कुल 22 मीटर चौड़ा सड़क मार्ग तैयार होगा. यह फोरलेन सड़क न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी रफ्तार देगी.

निर्माणाधीन रूट कन्नौज जिले की सीमा में गुरसहायगंज से लेकर काली नदी तक लगभग 7 किलोमीटर तक फैला होगा. वहीं, इस रूट को गाजियाबाद-ग्रीनफील्ड हाईवे से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगा.

यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश यह भी पढ़ें: यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश

इस विषय पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना अब स्वीकृत हो चुकी है और बजट मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा. वहीं, लोक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने कहा है कि कन्नौज जिले में केवल 7 किलोमीटर रूट का चौड़ीकरण किया जाएगा, जबकि शेष कार्य फर्रुखाबाद जिले में सम्पूर्ण होगा. निर्माण की निगरानी दोनों जनपदों के लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.

Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र यह भी पढ़ें: Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र

परियोजना के तहत मलिकपुर कस्बे में रेलवे लाइन पर एक ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 110 करोड़ रुपये अनुमानित है. इसके अलावा, काली नदी पर लगभग 15 करोड़ की लागत से एक नया पुल भी निर्मित किया जाएगा. फिलहाल में इस रूट से प्रतिदिन लगभग 20,000 वाहन गुजरते हैं, जिससे इस सड़क के चौड़ीकरण की जरूरत लंबे समय से देखीं जा रही है. इसके ‌निर्मित होने से हजारों लोगों को काफी राहत मिलेगी और सफर सुगम होगा.

UP में इन 16 चीनी मिलों पर 671 करोड़ बकाया, त्योहार से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन यह भी पढ़ें: UP में इन 16 चीनी मिलों पर 671 करोड़ बकाया, त्योहार से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।