उत्तर प्रदेश के इस पावन स्थल पर पहुंचेंगे सीएम योगी, जानें क्या है इसकी खासियत
जिले के आस्था का केंद्र ऐतिहासिक तामेश्वर धाम
उत्तर प्रदेश में संतकबीर नगर जिले में श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र शिव मंदिर तामेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पधारने वाले पहले नेता होंगे. इस दौरान पहले भी पूर्व पद पर रहते हुए ना तो कोई मुख्यमंत्री यहां पहुंचा और ना ही किसी बड़े नेता का ही आगमन हुआ था. जिले में तामेश्वर नाथ मंदिर कई जनपदों के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है यहां श्रद्धालुओं की तांता लगा हुआ रहता है श्रद्धालु आते ही यहां पर जलाभिषेक करते हैं
जनेऊ इसके साथ-साथ मुंडन वैवाहिक कार्यक्रम तक यहां पर संपन्न करवाया जाता है इस दौरान विकास से अभी यह काफी कोसों दूर है. इस स्थल का जिस तरीके से विकास होना चाहिए उसे प्रकार से यहां का विकास किसी भी प्रकार से नहीं दिखाई देता. पूर्व प्रधान नागेंद्र भारती की माने तो तामेश्वर धाम मंदिर में आगमन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले नेता होंगे आज तक किसी ने इस के बारे में एक बार भी नहीं सोचा और ना ही कभी ध्यान आकर्षित हुआ उन्होंने बताया कि 80 दशक में चौधरी चरण सिंह यहां पर उनका आगमन हुआ था लेकिन वह भी तब आए थे जब पूर्व मुख्यमंत्री हो गए थे.
आजादी के बाद अब होगा विकास
जिले में तामेश्वर धाम मंदिर अपने आप में एक पहचान है मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी यहां का औचक निरीक्षण किया था उसे समय तामेश्वर नाथ मंदिर में आकर के धूमधाम से पूजा पाठ भजन किया था उसे समय वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे उन्होंने आगे कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के यहां पर पधार रहे हैं तो यहां के लोगों की यह मंशा है और उम्मीद भी कायम हो चुकी है तामेश्वर नाथ को पर्यटन स्थल के साथ ही नगर पंचायत की घोषणा कर सकते हैं
पूर्व प्रधान ब्रह्म शंकर भारती ने बताया है कि लाखों लोगों के आस्था का केंद्र तामेश्वर धाम मंदिर में उत्तर प्रदेश के से सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है यह विषय यहां के स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय साबित हो रहा है. यह बात इन्होंने कहीं की आजादी के बाद से ही कई मुख्यमंत्री हुए लेकिन किसी ने यहां के बारे में तनिक भी नहीं सोचा मुख्यमंत्री के आने से सम्मानित विकास की उम्मीद की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान मंदिर से थोड़ी दूर पर रामपुर में स्थित एक पोखर का निर्माण भी महाभारत काल में पांडवों ने करवाया था जो आज द्वापर के नाम से विख्यात है लोगों का ऐसा कहना है कि इस पोखर का निर्माण द्वापर युग में होने के वजह से इसका नाम द्वापर रहा होगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।