CM Yogi In Basti: बस्ती अब बस्ती नहीं नगर बन चुका है- सीएम योगी आदित्यनाथ

basti news yogi

CM Yogi In Basti: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में शैक्षिक समूह संस्थान करमा देवी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास पर ज्यादा ध्यान केंद्रीय किया गया है ताकि कोई भी नौजवान जब अपने संस्थान से विद्या ग्रहण करने के बाद निकले तो वो अपने आप को असहाय न महसूस करे बल्कि उसे खुद पर विश्वास हो कि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है. दुनिया आज आपका इंतजार कर रही है लेकिन इसके लिए अच्छा होगा कि इन बच्चों को हम दुनिया की तमाम भाषाओं के बारे में सामान्य शिक्षा दें. भारत की सभी भाषाएं हमारी विविधता का प्रतीक है. भाषा एक बहुत बड़ा माध्यम बन सकता है. तकनीक ने इसे और आसान कर दिया है.'

उन्होंने कहा कि बस्ती अब बस्ती नहीं है. बस्ती अब भव्यता के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने वाला नगर बन चुका है. एक समय था जब चीनी मिल के लिए गोली चली थी. आज हमने जिले को चीनी मिल दिया है. सकारात्मक सोच की सरकार आई तो मुंडेरवा में आज एक नई चीनी मिल कार्यरत है. कोई सोचता भी था कि मुंडेरवा में चीनी मिल चलेगी. हमारे विधायक दयाराम चौधरी थे. वह कई बार आए. हमने कहा चिंता मत करिए कि हम चीनी मिल बनाएंगे. मुझे प्रसन्नता है कि आज चीनी मिल बहुत अच्छे ढंग से काम कर रहा है.

सीएम ने कहा कि कोई सोचता था कि यहां बस्ती में मेडिकल कॉलेज चलेगा. लोग मानते ही नहीं थे. लेकिन आज मेडिकल कॉलेज चल चुका है.

UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान यह भी पढ़ें: UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी ने लिखा- कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर शिक्षा, सेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कर्मा देवी समूह एवं सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं.

SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Dec 2024 By Vikas kumar

CM Yogi In Basti: बस्ती अब बस्ती नहीं नगर बन चुका है- सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi In Basti: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में शैक्षिक समूह संस्थान करमा देवी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास पर ज्यादा ध्यान केंद्रीय किया गया है ताकि कोई भी नौजवान जब अपने संस्थान से विद्या ग्रहण करने के बाद निकले तो वो अपने आप को असहाय न महसूस करे बल्कि उसे खुद पर विश्वास हो कि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है. दुनिया आज आपका इंतजार कर रही है लेकिन इसके लिए अच्छा होगा कि इन बच्चों को हम दुनिया की तमाम भाषाओं के बारे में सामान्य शिक्षा दें. भारत की सभी भाषाएं हमारी विविधता का प्रतीक है. भाषा एक बहुत बड़ा माध्यम बन सकता है. तकनीक ने इसे और आसान कर दिया है.'

उन्होंने कहा कि बस्ती अब बस्ती नहीं है. बस्ती अब भव्यता के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने वाला नगर बन चुका है. एक समय था जब चीनी मिल के लिए गोली चली थी. आज हमने जिले को चीनी मिल दिया है. सकारात्मक सोच की सरकार आई तो मुंडेरवा में आज एक नई चीनी मिल कार्यरत है. कोई सोचता भी था कि मुंडेरवा में चीनी मिल चलेगी. हमारे विधायक दयाराम चौधरी थे. वह कई बार आए. हमने कहा चिंता मत करिए कि हम चीनी मिल बनाएंगे. मुझे प्रसन्नता है कि आज चीनी मिल बहुत अच्छे ढंग से काम कर रहा है.

सीएम ने कहा कि कोई सोचता था कि यहां बस्ती में मेडिकल कॉलेज चलेगा. लोग मानते ही नहीं थे. लेकिन आज मेडिकल कॉलेज चल चुका है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी ने लिखा- कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर शिक्षा, सेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कर्मा देवी समूह एवं सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/cm-yogi-in-basti--basti-is-no-longer-a-colony-but-has-become-a-city/article-16617
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है