यूपी के इस जिले में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप

यूपी के इस जिले में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
Uttar Pradesh News

अब प्रदेश में तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान बैकहो लोडर से निर्माण सहित सामग्री और अवैध रूप से की गई निर्माण को हटवा दिया गया है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच चुका है. 

घटना का पूरा विवरण कैसे क्या हुआ

यूपी के प्रयागराज जिले में हावड़ा और दिल्ली रेल खंड पर प्रयागराज से पीडीडीयू के बीच में तीसरी लाइन बिछाने को लेकर रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. अब रेलवे ने साउथ मलाका के आजाद नगर में बैकहो लोडर बना ट्रैक किनारे 6 अवैध निर्माण को पूरी तरीके से हटवा दिया गया है इस कड़ी कार्रवाई से मोहल्ले के भीतर और आसपास रह रहे लोगों में हड़कंप मच चुका है अब यहां के स्थानीय लोग सामान समेटने में तैयारी तेजी से कर रहे हैं.

इस दौरान आजाद नगर रेलवे स्टेशन की जमीन पर कई वर्षों से अवैध निर्माण करके लोगों को रेलवे ने पीछे ही कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी इस समय जारी किया था लेकिन उसे पर किसी ने विचार नहीं किया घरों में नोटिस भी चिपकाए गया था लोगों से अपील भी किया गया था कि वह अपने निर्माण और जो जो सामान वहां पर रखे गए हैं उसकी हवा लिए जाए लेकिन इसका पालन न करते हुए रेलवे विभाग ने अब उन सभी के लिए कड़ा कदम उठा लिया है जिसको लेकर वहां पर रह रहे लोगों में निराशा और क्रोध में डूब चुके हैं. 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत

प्रशासन की प्रतिक्रिया, भविष्य की योजना

इस कार्य के दौरान सुबह पहुंची टीम ने पहले लोगों को सामान और अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए हटाने का काफी समय दिया और दोपहर 2:00 बजे के बाद बात न करने की वजह से अवैध कब्जे को हटाया गया जो कुछ ही घंटे में सफाई कर दिया गया. इसी दौरान उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अमित कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार की अवैध कब्जा स्वीकार नहीं की जाएगी रेलवे विभाग ने कई बार नोटिस भी भेज पाया है

UP में नई ट्रेन का तोहफा: गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें रूट  यह भी पढ़ें: UP में नई ट्रेन का तोहफा: गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें रूट

लेकिन उसके बावजूद भी स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार का सहयोग न मिलने पर कार्रवाई करनी जरूरी पड़ गई रेलवे विभाग भी इस कार्रवाई को लेकर मजबूर था जिसकी स्वयं की जिम्मेदारी अवैध कब्जा करने वाले लोगों की है. अगर यहां के स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग की बात नहीं मानी तो चरणबद्ध तरीके से आगे भी यही कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने आगे भी कहा ऐसे में रेलवे की जमीन पर जो भी अवैध रूप से कब्जा किया गया है उसे स्वयं हटा ले वरना कानूनी कार्रवाई भी आगे के लिए करवा दी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी उनकी खुद होगी.

सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।