यूपी में इस पुल पर वाहनों पर प्रतिबंध, प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट

यूपी में इस पुल पर वाहनों पर प्रतिबंध, प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित हमीरपुर जनपद में यमुना पुल की मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. 14 जून से लेकर 21 जुलाई तक हर शनिवार और रविवार को पुल पर यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. इस समय में किसी भी प्रकार का हल्का व भारी वाहन पुल से होकर नहीं जाएगा.

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, यमुना पुल हर शनिवार सुबह 6 बजे से बंद कर दिया जाएगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह सील रहेगा. इस तरह कुल 48 घंटे तक यातायात बंद रहेगा. मरम्मत कार्य के सुचारु संचालन और किसी भी असुविधा से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक रूट निश्चित कर दिए हैं और ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी योजना लागू कर दी है.

हमीरपुर और कानपुर दोनों ओर से पुल से लगभग 100 मीटर पुर्व बैरिकेडिंग लगाई जाएगी. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है. मरम्मत के दौरान यमुना पुल कुल 10 दिन बंद रहेगा:-

UP के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत, सरकार ने बदले बुकिंग के नियम, जानिए क्या होगा असर यह भी पढ़ें: UP के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत, सरकार ने बदले बुकिंग के नियम, जानिए क्या होगा असर

  • 14-15 जून
  • 28-29 जून
  • 5-6 जुलाई
  • 12-13 जुलाई
  • 19-20 जुलाई

वैकल्पिक रूट की बात करें तो: कानपुर से निकलने वाले वाहनों के लिए:-

UP में UPSC रैंक पर फर्जी दावा! दो दिन पहले हुआ सम्मान, अब सामने आई सच्चाई यह भी पढ़ें: UP में UPSC रैंक पर फर्जी दावा! दो दिन पहले हुआ सम्मान, अब सामने आई सच्चाई

  • चौडगरा-बांदा मार्ग होते हुए कबरई
  • कालपी-उरई और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से कबरई
  • चौडगरा-पपरेंदा मार्ग से सुमेरपुर
  • मूसानगर, मनकीपुल, कुरारा होते हुए हमीरपुर
  • घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल व कुरारा होते हुए हमीरपुर

महोबा से कानपुर जाने वाले वाहनों के लिए:-

UP के इस जिले में 22-22 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 400 लोगों को नोटिस जारी यह भी पढ़ें: UP के इस जिले में 22-22 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 400 लोगों को नोटिस जारी

  • कबरई-बांदा-चौडगरा-खन्ना होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर
  • मौदहा व सुमेरपुर से बांदा के रास्ते कानपुर की ओर
  • मौदहा-सुमेरपुर से कुरारा-मनकीपुल-जोल्हूपुर मोड़ से कालपी होकर कानपुर
  • राठ-सरीला क्षेत्र से उरई-जालौन मार्ग के जरिए कानपुर

जिले के सभी महत्वपूर्ण चौराहों, प्रवेश बिंदुओं और वैकल्पिक रूटों पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था में कोई बाधा न उत्पन्न हो. सहायता हेतु संपर्क नंबर:-

  •  9473987561
  • 8532830132
  • 9454403545
  • 9919447705
  • आपातकालीन स्थिति में: यूपी 112

वाहन चालक निश्चित तिथियों पर यमुना पुल से न जाकर वैकल्पिक रूटों का उपयोग करें और किसी भी असुविधा से बचें.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।