UP Board Result 2024 Ayodhya Toppers List: 10वीं-12वीं के रिजल्ट में अयोध्या के सात बच्चों ने गाड़ा झंडा, यहां देखें लिस्ट
UP Board Toppers List:
UP Board ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए. इस परीक्षा परिणाम में अयोध्या के बच्चों ने भी अपनी पढ़ाई का परचम बुलंद किया. अयोध्या के सात बच्चों ने सफलता हासिल करते हुए यूपी रैंक में अपनी जगह बनाई.
हाईस्कूल के रिजल्ट की बात करें तो अयोध्या के पीयूष, आनंद कुमार और तरुण तिवारी ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया है. इन तीनों छात्रों को 600 में से 584 अंक हासिल हुए हैं.
हाईस्कूल में ही अयोध्या की सिद्धी श्रीवास्तव और शालिनी ने 9वां स्थान हासिल करते हुए 600 में से 582 अंक पाए हैं.
हाईस्कूल की परीक्षा में अयोध्या के अवीश प्रताप ने 600 में से 581 अंक हासिल कर यूपी में 10वां स्थान हासिल किया है.
इंटर की परीक्षा में अयोध्या की सुहानी , अदिति दूबे और अखिलेश यादव ने 500 में 480 अंक हासिल कर यूपी में 10वां रैंक हासिल किया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है