Unlock 1: अयोध्या में गाइडलाइन का पालन ना करने पर सात दिनों के लिए दुकान सील करने का आदेश

Ayodhya News3

अयोध्या. जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कोविड-19 महामारी के प्रसार की रोकथाम व बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों व अनलॉक-1 की गाइडलाइन के अनुपालन की स्थिति का फैजाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों यथा-रिकाबगंज, चैक, बजाजा, फतेहगंज, सिविल लाइन आदि में भ्रमण कर लिया जायजा. इस दौरान जिलाधिकारी ने चैक स्थित हजारीलाल रामचंदर वाशिंग केमिकल प्लास्टिक आइटम तथा राजे एंड कंपनी अंग्रेजी दवाखाना के संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करते हुए पाए जाने पर दोनों दुकानों को आगामी 7 दिनों तक के लिए चैकी इंचार्ज को सील कराने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने आशा ड्राई फ्रूट्स के द्वारा बिना मास्क लगाए दुकान संचालित करते हुए पाए जाने पर दुकान को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए.

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अनलॉक-1 की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक है कि सभी दुकानदार व स्टाफ अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें तथा बिना मास्क वाले किसी भी ग्राहक को कोई भी सामान न दें. उन्होंने कहा कि बड़े दुकान व माल जहां पर ज्यादा संख्या में एक साथ ग्राहक आते हैं के संचालक इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था करें तथा वहां आने वाले सभी लोगों का टेंपरेचर स्क्रीनिंग करें, जिससे यदि कोई लक्षण वाला व्यक्ति आए तो उसकी सही समय पर पहचान कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि इसी तरह से सभी दुकानों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था करने के साथ-साथ उसे देने के लिए अलग से एक कर्मी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए जो दुकान में आने वाले लोगों के हाथों को प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइज कराएगा.

जिलाधिकारी ने कहा कि अनलॉक-1 के द्वारा लोगों को छूट तो प्रदान की गई है किंतु बीमारी अभी कम नहीं हुई है अभी भी बीमारी का खतरा बहुत ज्यादा है जिससे आने वाले दिनों में बढ़ने की भी संभावना है अतः जनपद वासी अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें कोविड-19 से बचाव के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें. बहुत जरूरी हो तभी बाजार, मंदिर या अन्य कहीं पर जाएं. किन्तु जब भी बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग जरूर करें और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखें.

यह सूचना विभाग अयोध्या की विज्ञप्ति है. इसे Bhartiya Basti की टीम ने एडिट नहीं किया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/unlock-1-order-to-seal-shop-for-seven-days-for-not-following-the-corona-guidelines-in-ayodhya/article-3722
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है