यूपी के इन जिलो में लगेगा रोजगार मेला, देखें पूरी लिस्ट

यूपी के इन जिलो में लगेगा रोजगार मेला, देखें पूरी लिस्ट
यूपी के इन जिलो में लगेगा रोजगार मैला, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश: मई का महीना समाप्ति की ओर है, हालांकि यदि आप अभी भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में 31 मई 2025 तक कुल 15 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. ये मेले युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगे. इन मेलों में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. आवेदक चाहें तो ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं, या फिर कई आयोजनों में ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

यह हैं प्रदेश में आयोजित हो रहे रोजगार मेलों की पूरी सूची- तारीख, जिला, आयोजन स्थल:-

28 मई 2025 - बुलंदशहर - राजकीय आईटीआई सिकन्द्राबाद, एनएच-91, बुलंदशहर

28 मई 2025 - हरदोई जिला - रोजगार कार्यालय, हरदोई

28 मई 2025 - महराजगंज जिला - सेवायोजन कार्यालय, बिस्मिल नगर

28 मई 2025 - पीलीभीत - बालाजी प्राइवेट आईटीआई, सैदपुर

28 मई 2025 - वाराणसी - क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट

28 मई 2025 - सोनभद्र - जिला रोजगार कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज

29 मई 2025 - बाराबंकी - जिला सेवायोजन कार्यालय, पूर्वान्ह 10:30 बजे से

29 मई 2025 - प्रयागराज - आशा निजी आईटीआई, हण्डिया

29 मई 2025 - गोरखपुर - गवर्नमेंट आईटीआई, बीआरडी मेडिकल रोड

30 मई 2025 - शाहजहांपुर - उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, अहमदपुर रेती

30 मई 2025 - हमीरपुर - जिला सेवायोजन कार्यालय, हमीरपुर

30 मई 2025 - अयोध्या - GITI कैंपस, बेनीगंज

30 मई 2025 - ललितपुर - जिला सेवायोजन कार्यालय, गोविंदनगर

30 मई 2025 - बलरामपुर - जिला रोजगार कार्यालय

31 मई 2025 - इटावा - अभय वीर स्मृति महाविद्यालय, उदी

रोजगार मेलों के समय की बात करें तो इन सभी मेलों का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 या 6 बजे तक किया जाएगा. युवाओं को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरण और नवीनतम अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ‘एक्टिव रोजगार मेले’ सेक्शन में जानकारी प्राप्त करें. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं.

इन ज़रूरी बातों पर ध्यान दे:-

  • डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं: जॉब फेयर में भाग लेने से पहले अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा (CV), पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र आदि साथ जरूर रखें.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: अधिकतर रोजगार मेलों में ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता होती है. इसके लिए rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर विजिट करें.
  • फ्रेशर और अनुभवी दोनों के लिए अवसर: चाहे आपने अभी पढ़ाई पूरी की हो या आपके पास कार्यानुभव हो, ये मेले सभी के लिए वैध हैं.
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।