अयोध्या में बढ़े कोरोना केस, संख्या बढ़कर हुई 4
अयोध्या में आने वाले प्रवासी मजदूरों में संदिग्धों का सैंपल लिया जा रहा है शुक्रवार को देर रात तीन और कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी जिसमें रुदौली तहसील से एक मिल्कीपुर से एक और सदर तहसील से एक मरीज पाया गया अयोध्या में मरीजों की संख्या कुल 4 हो गई है. सभी कोरोनावायरस मरीजों को दर्शन नगर कोविड-19 में परिवर्तित मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. संदिग्ध मरीजों की पुष्टि डीएम अनुज झा ने की.
कोविड-19 के नोडल अधिकारी बनाए गए अजय मोहन ने बताया कि तीनों मरीजों की सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी. जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को देर रात आई है जिले में कुल कोरोना पांजिटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई.
यह भी पढ़ें: UP Bypolls 2026: यूपी की इन तीन सीटों पर आज हो सकता है उप-चुनाव का ऐलान, सपा-BJP में होगी टक्कर!यह भी पढ़ें: गेहूं बेचकर अपनों को वापस बुलाया गांव, अब प्लास्टिक तान कर बिता रहे क्वारंटीन के दिन
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है