श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के आसपास विकास कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में अयोध्या पुर्नगठन सीवरेज योजना, अयोध्या नगर की सीवर योजना फेज-2, अयोध्या पेयजल योजना, फैजाबाद नगर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट योजना, अयोध्या में दशरथ महल सत्संग भवन, यात्री सहायता केन्द्र, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क विस्तारीकरण के निर्माण कार्य का कार्य पूर्ण, रैन बसेरा व यात्री सहायता केन्द्र का कार्य पूर्ण, दर्शक दीघा का विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण, वाटर सप्लाई एवं सिवरेज का कार्य पूर्ण, रामकथा गैलरी, अयोध्या स्ट्रीट रेजुवेन्शन के अन्तर्गत फूड पाथ के नवीनीकरण कार्य, घाटों के सौन्दर्यीकरण, अयोध्या नगर के अन्तर्गत रामजन्मभूमि परिसर के पास पहुंचने वाले विभिन्न मार्गो का मरम्मत, विस्तारीकरण, अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला केन्द्र, थीम पार्क, अयोध्या भोजन संध्या स्थल, अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेन्टर, अयोध्या में पैडस्ट्रियन स्ट्रीट का कार्य चैक अयोध्या से हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल तक स्ट्रीट लाइट पोल कार्य पूर्ण, लक्ष्मण किला घाट के विकास एवं निर्माण कार्य की परियोजना लम्बाई 180 मीटर का कार्य पूर्ण, गुप्तारघाट के विकास एवं निर्माण कार्य की परियोजना लम्बाई 800 मीटर का कार्य पूर्ण, राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह हेतु राम की पैड़ी रिमाडलिंग पार्ट-ए रिमाडलिंग आफ पम्प हाउस का कार्य पूर्ण, राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह हेतु राम की पैड़ी रिमाडलिंग पार्ट-बी रिमाडलिंग आफ चैनल पुनरीक्षित परियोजना कार्य पूर्ण, अयोध्या फैजाबाद मुख्य मार्ग गेट नम्बर 3 से श्रीराम जन्मभूमि पहुंच मार्ग का सुधार/मरम्मत कार्य पूर्ण पूर्ण, अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला केन्द्र अयोध्या का कार्य पूर्ण हो गया है. मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या से सम्बंधित विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाय और अनावश्यक रूप से विलम्ब न किया जाय.
इस बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सहायक नगर, आयुक्त परियोजना निदेशक, विभिन्न विभागों के अधिशाषी अभियन्तागण, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख आदि उपस्थित थे.
ताजा खबरें
About The Author
