अयोध्या: सरकारी दफ्तरों पर थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश, मास्क लगाने की सख्त हिदायत

Ayodhya News In Hindi

अयोध्या. जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश में इसकी रोकथाम व बचाव के दृष्टिगत लागू लॉक डाउन की शर्तों में कुछ छूट देते हुए दिनांक 01 जून 2020 से अनलॉक-1 के अन्तर्गत सभी कार्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गये हैं जिससे कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित होने के साथ-साथ कार्यालयों में जन-सामान्य का आवागमन भी बढ़ गया है. ऐसे में संक्रमण के और अधिक फैलने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है.

जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से तत्काल जनपद के सभी कार्यालयों में कर्मचारियों एवं आगन्तुकों के लिए सेंसर सैनिटाइजर अथवा पैडल ऑपरेटेड सैनिटाइजर उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनपद के सभी कार्यालयों में कर्मचारियों एवं आगन्तुकों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए इन्फ्रा रेड थर्मामीटर की व्यवस्था अविलम्ब करने के निर्देश दिए. इसी के साथ साथ अधिकारी ने पब्लिक डीलिंग से जुड़े सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मास्क के अतिरिक्त फेस शील्ड भी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए.

यह सूचना विभाग अयोध्या की विज्ञप्ति है. इसे Bhartiya Basti की टीम ने एडिट नहीं किया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/ayodhya-coronavirus-instructions-for-thermal-screening-at-government-offices-strict-instructions-to-apply-masks/article-3723
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है