यूपी के इस जिले में बनेगा ओवर ब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा
अब शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लोक निर्माण विभाग की टीम ने गेस्ट हाउस में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर एक वार्ता की है संधावली ओवर ब्रिज और हाईवे पर 6 लेन विस्तार अन्य परियोजनाओं पर गहनता पूर्वक विचार किया गया है संधवाली ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब जल्द ही प्रारंभ करने का निर्देश दिया जा चुका है
इस दौरान नगर की आधारभूत संरचना और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिन गुरुवार को एक मीटिंग की गई. इसी बीच व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया है कि शहर के विकास के लिए जो निर्माण कार्य की स्वीकृति की जा चुकी है उन कार्यों में अब जल्द से जल्द तेजी लाया जाए उन्होंने बताया की राजधानी दिल्ली और देहरादून हाईवे पर कुकड़ा और संधावली पुल के लिए करीब करीब 200 करोड रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है.
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिया आदेश
अब इस निर्माण कार्य का प्रारंभ जल्दी शुरू किया जाएगा इसके साथ-साथ राजधानी दिल्ली और देहरादून हाईवे पर मेरठ से रामपुर तिराहा तक छह लेन का विस्तार इस योजना की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है अब निर्माण कार्य का प्रारंभ जल्दी करवाया जाएगा इन दोनों योजनाओं के पहले यातायात व्यवस्था मजबूत की जाएगी अब व्यापारिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तथा शैक्षिक संस्थानों का अधिक लाभ मिल पाएगा आगे उन्होंने कहा है कि
शहर सुव्यवस्थित और डिजिटल आधुनिक एवं प्रगतिशील रूम में विकसित होना योजना बनाई जा रही है जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया है कि सब योजना समय के पहले प्रारंभ करवाने और प्रदर्शित के साथ निर्माण कार्य करवाया जाए जनहित के सभी कार्यों को अब समय से पूर्ण करना पहली प्राथमिकता रखी जाए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तमाम अधिकारियों के साथ प्रस्तावित एलाइनमेंट और तकनीकी चुनौतियों को लेकर विचार विमर्श किया गया है खास बात यह है की भूमि अधिग्रहण से संबंधित योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की अपील की जा चुकी है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।