यूपी के इस जिले से शुरू होगी हवाई यात्रा!
सांसद दुबे ने कुशीनगर एयरपोर्ट की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे अधिक उपेक्षा यदि किसी एयरपोर्ट की हुई है, तो वह कुशीनगर है. यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे बौद्ध सर्किट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है. साल 2021 में जब इसका उद्घाटन हुआ था, तो पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उड़ान मिलने की उम्मीद जगी थी.
लेकिन, शुरुआत में कुछ महीने तक उड़ानों का संचालन हुआ, 4 महीने नियमित और फिर 4 महीने अनियमित ढंग से. इसके बाद "खराब मौसम" का कारण देते हुए उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी गईं. अब 2 साल बीत चुके हैं, लेकिन कुशीनगर से कोई विमान नहीं उड़ रहा है. यह स्थिति तब है जब इस एयरपोर्ट का रनवे उत्तर प्रदेश के किसी भी अन्य हवाई अड्डे की तुलना में बड़ा और उन्नत है.
सांसद ने यह भी जानकारी दी कि इससे 2 दिन पूर्व उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर कुशीनगर एयरपोर्ट की स्थिति से अवगत कराया था और उड़ानों के पुनः संचालन को लेकर एक औपचारिक पत्र भी सौंपा है.
सांसद ने यह भी बताया कि हवाई सेवाएं ठप रहने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है. उन्होंने लोकसभा में स्पष्ट शब्दों में कहा कि इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस को यहां उड़ानें शुरू करने की अनुमति दी जाए. साथ ही, इस हवाई अड्डे को 'कार्गो हब' के रूप में निर्मित किया जाए, जिससे पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज, छपरा जैसे आसपास के जिलों के लोगों को भी सुविधा मिल सके.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।