यूपी के इस जिले में चला प्रशासन का बुलडोजर, मसूर पहलवान की लस्सी और चाची की दुकान ध्वस्त

यूपी के इस जिले में चला प्रशासन का बुलडोजर, मसूर पहलवान की लस्सी और चाची की दुकान ध्वस्त
यूपी के इस जिले में चला प्रशासन का बुलडोजर, मसूर पहलवान की लस्सी और चाची की दुकान ध्वस्त

यूपी में अब क्षेत्रों में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की है जिसमें भूमि पर बने निर्माण को लेकर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिसमें कहा गया है दुकानदारों को दुकान खाली करने का सख्त निर्देश दिया गया था. लेकिन अब कोई भी सिफारिश का काम इन दुकानदारों द्वारा की गई काम नहीं आई. 

बनारस में चला प्रशासन का बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मशहूर पहलवान लस्सी और चाची की दुकान का अस्तित्व बुधवार के दिन बुलडोजर कार्रवाई से ध्वस्त हो गया. जिला प्रशासन ने बुलडोजर को दोनों दुकानों समेत करीब दो दर्जन दुकान चपेट में आकर जमीनदोज कर दिया गया है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी रविंद्रपुरी मार्ग को अब सिक्स लेन करने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने लंका स्थित रविदास गेट के इर्द-गिर्द और रामलीला मैदान में स्थित अधिग्रहित दुकान साफ करवा दिया गया.

लेकिन इससे पहले देर शाम से ही दुकानदारों ने दुकान खाली करना हड़बड़ी में प्रारंभ कर दिया था. लेकिन इन दुकानों को तोड़ने से पहले दुकानदारों को सूचना दी गई थी. दराअसल बात यह है. करीब करीब 350 करोड़ से 9.512 किलोमीटर लंबी लहरतारा से भिखारीपुर तिराहा, मंडुवाडीह, सुंदरपुर से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तक फोरलेन और इससे आगे रवींद्रपुरी तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है लहरतारा से भिखारीपुर तक परियोजना 80 फ़ीसदी से अत्यधिक पुरी की जा चुकी है. अब इस निर्माण कार्य के मामले को लेकर अब कुछ कार्य शेष बचे ही हैं.

UP में UPSC रैंक पर फर्जी दावा! दो दिन पहले हुआ सम्मान, अब सामने आई सच्चाई यह भी पढ़ें: UP में UPSC रैंक पर फर्जी दावा! दो दिन पहले हुआ सम्मान, अब सामने आई सच्चाई

अधिकारियों ने संभाली कमान

इसी बीच लोक निर्माण विभाग की टीम ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से रविंद्रपुरी तक सिक्स लेन का निर्माण कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है जिसमें लंका चौराहे पर पेड़ काटे जा रहे हैं और रवींद्र पुरी में पुराने डिवाइडर तोड़कर दो मीटर चौड़े डिवाइडर निर्माण किया जा रहे हैं. हरीतिमा संवर्धन के लिए डिवाइडरों में पौधे रोपे जा रहे हैं. अब चौड़ीकरण के एरिया में आने जाने वाली रविदास गेट के इर्द-गिर्द की दुकान खंडित की जा रही है. इसी बीच एडीएम सिटी आलोक कुमार बताया है

UP Gas Crisis: गैस सिलेंडर की लाइन पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में खत्म ही नहीं होती लाइन यह भी पढ़ें: UP Gas Crisis: गैस सिलेंडर की लाइन पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में खत्म ही नहीं होती लाइन

और निर्देश भी दिया है कि रात में लगभग 11:00 लोक निर्माण विभाग की टीम ने सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अवर अभियंता केके सिंह, पवन त्रिपाठी और हेमंत सिंह के साथ निर्माण कार्य संस्था के सीपीएम मोहन कौशिक पुलिस बल के साथ मौजूदा स्थान पर पहुंचे इस अभियान के अंतर्गत रविदास गेट से रवींद्र पुरी छोर तक तथा दुर्गा कुंड की ओर निश्चित दायरे में तमाम आने वाली दुकान ध्वस्त करवाया गया है जिसमें सुगम ट्रैफिक के लिए पुलिसकर्मियों ने कमान अब संभाली है.

यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश यह भी पढ़ें: यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।