अब तक पुलिस भर्ती के लिए नहीं भरा फॉर्म तो अभी भी है मौका, 13800 पदों पर हो रही हैं भर्तियां
अगर आप इन पदों के योग्य हैं तो आप 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. पुलिस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए और आवेदन करने के लिए आप यूपी पुलिस की आधिरकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
UP SI Vacancy 2021: योग्यता-असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पुलिस (क्लर्क) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार की हिन्दी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पुलिस (अकाउंट) के पदों के लिए उम्मीदवार को अकाउंट या कॉमर्स स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही साथ ओ लेवल एग्जाम पास होना जरूरी है और उनकी हिन्दी टाइपिंग स्पीड 15 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
पुलिस सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेन्शियल) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही उसकी टाइपिंग स्पीड हिन्दी की 24 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश की 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं जो नीचे दी गई है.
UP SI Vacancy 2021: आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए.
UP SI Vacancy 2021: कैसे होगा चयन- इन पदों पर सफल उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा को पार करके होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है