एन.डी.आर.एफ.और सशस्त्र सीमा बल ने किया पौधरोपण

siddharthanagar ndfc ssb police

सिद्धार्थनगर. शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजहा में भारत - नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल एवं किसी भी आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य करने वाले एनडीआरएफ ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली एनजीओ मानव सेवा संस्थान, ग्रामीणों और सीमा चौकी पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर पौधरोपण किया.

कार्यक्रम में एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता एवं उनकी टीम, सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर निरीक्षक एसएन मीना एवं समस्त जवान, एनजीओ मानव सेवा संस्थान के प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता, पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल  शमसुल खान,समस्त अध्यापकगण, बजहा गांव के प्रधान मोहम्मद अली एवं ग्रामीण शामिल रहे.

यूपी में आखिर क्यों भड़के 1076 हेल्पलाइन कर्मचारी? सड़क पर उतरने की पूरी वजह जानिए यह भी पढ़ें: यूपी में आखिर क्यों भड़के 1076 हेल्पलाइन कर्मचारी? सड़क पर उतरने की पूरी वजह जानिए

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन को जागरूक करना है, जिससे कि अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति लोग जागरूक हों और पर्यावरण सुरक्षित रहे. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jul 2021 By Bhartiya Basti

एन.डी.आर.एफ.और सशस्त्र सीमा बल ने किया पौधरोपण

सिद्धार्थनगर. शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजहा में भारत - नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल एवं किसी भी आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य करने वाले एनडीआरएफ ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली एनजीओ मानव सेवा संस्थान, ग्रामीणों और सीमा चौकी पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर पौधरोपण किया.

कार्यक्रम में एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता एवं उनकी टीम, सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर निरीक्षक एसएन मीना एवं समस्त जवान, एनजीओ मानव सेवा संस्थान के प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता, पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल  शमसुल खान,समस्त अध्यापकगण, बजहा गांव के प्रधान मोहम्मद अली एवं ग्रामीण शामिल रहे.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन को जागरूक करना है, जिससे कि अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति लोग जागरूक हों और पर्यावरण सुरक्षित रहे. 

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/siddharthnagar/siddharthanagar-ndrf-and-sashastra-seema-bal-together-with-ngos-police-and-villagers-planted-saplings/article-7211
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है