ऑकलैंड में आतंकवादी हमले में सात लोग घायल

ऑकलैंड में आतंकवादी हमले में सात लोग घायल
Seven injured in terrorist attack in Auckland

मॉस्को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुए आतंकवादी हमले में सात लोग घायल हो गये, जिनमें तीन की हालत गंभीर है.

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि एक व्यक्ति ने ऑकलैंड में एक सुपरमार्केट में चाकू से हमला किया जिसमें सात लोग घायल हो गये. सुश्री अर्डर्न ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है.

सुश्री अर्डर्न ने कहा, अब हम जानते हैं कि कल कुल सात लोग घायल हुए थे. अस्पताल में पांच लोग हैं, तीन की हालत गंभीर है. हमलावर को हमले वाली जगह पर ही मार गिराया गया था. हमलावर 2011 में श्रीलंका से न्यूजीलैंड पहुंचा था और उसके चरमपंथी विचारों के कारण पुलिस ने उस पर नजर रखी हुई थी.

बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन यह भी पढ़ें: बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है