सऊदी के जन सुरक्षा प्रमुख भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त

दोहा सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने सार्वजनिक धन के गबन के आरोप में जन सुरक्षा निदेशक खालिद बिन करार अल-हरबी को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये।
सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अल-हरबी के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से जुड़े 18 व्यक्तियों की भागीदारी के साथ जालसाजी, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग सहित कई अपराधों में लिप्त रहने का संदेह है।
गौरतलब है कि जब से शाह के बेटे मोहम्मद बिन सलमान सिंहासन के उत्तराधिकारी बने हैं, उन्होंने सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया है, और शाही परिवार के कई सदस्यों, उच्च पदस्थ अधिकारियों और व्यापारियों को वित्तीय अपराध के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Sep 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/saudi-public-security-chief-sacked-on-corruption-charges/article-8031
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है