शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटा

share market

घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और जोखिम से बचने के रुख के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 79.33 पर आ गया.विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये की कमजोरी को थामने में मदद की.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.30 पर कमजोर खुला और बाद के कारोबार में 79.33 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की कमजोरी को दर्शाता है.शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा 79.24 और 79.35 के दायरे में रही.

रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 79.26 के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था.इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 107.34 पर पहुंच गया.

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 109.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/rupee-breaks-7-paise-against-us-dollar-in-early-trade/article-10488
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है