प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलवान घाटी में सैनिकों की शहादत पर क्या कहा? यहां पढ़ें पूरा बयान

Narendra Modi 21

‘मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि हमारे सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं, लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते हैं. जब भी समय आया है, हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमताओं को साबित किया है.’

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस पर बैठक के दौरान कही. प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है. इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता.’

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘भारत शांति चाहता है, लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। हमारे दिवंगत शहीद वीर जवानों के विषय में देश को इस बात में गर्व होगा कि वे मारते-मारते मरे हैं.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमने हमेशा अपने पड़ोसियों के कल्याण की कामना की है. हमने यह सुनिश्चित करने की भी कोशिश की है कि मतभेद विवादों में न आएं. हम कभी किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हम अपने राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं.’

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हमने हर समय में शांति और मानव जाति की बेहतरी की उम्मीद है. हमने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ एक दोस्ताना और सहकारी तरीके से काम किया है.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जो भी स्थिति हो, भारत अपने क्षेत्र और उसकी संप्रभुता के हर इंच की रक्षा करेगा. सांस्कृतिक रूप से भारत एक शांतिप्रिय देश है. हमारा इतिहास शांति का रहा है.’

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/pm-narendra-modi-comments-on-china-galwan-valley-india-china-rift/article-3853
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है