दूसरे दिन भी एक्टिव केस से ज्यादा डिस्चार्ज मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 9996 केस
नई दिल्ली. देश में कोरोना के कुल मामले 286,579 हो गए हैं. गुरुवार को जारी आंकड़े में दूसरे दिन लगातार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा रही. गुरुवार को स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार देश में 137448 एक्टिव केस, 141028 डिस्चार्ज, 8102 की मौत और 1 मरीज ठीक होने से पहले विदेश जा चुका है. वहीं बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे के बीच 9,996 नये मामले सामने आए . साथ ही बीते 24 घँटे में 357 मरीजों की मौत हुई जो अब तक का सबसे ज्यादा है.
वहीं छह शहरों-मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली एवं बंगलुरु में कोविड-19 के लिए आरंभ किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभागों एवं नगर पालिका स्वास्थ्य पदाधिकारियों को तकनीकी सहायता एवं आरंभिक मदद उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय टीमें तैनात की गई हैं.
ये टीमें कोविड-19 के लिए आरंभ किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने के लिए अगले एक सप्ताह के भीतर उल्लिखित शहरों का दौरा आरंभ कर देंगी. ये टीमें आरंभ की गई गतिविधियों की दैनिक रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत करेंगी.
वे तत्काल महत्व के किसी मुद्दे के संबंध में उन्हें सूचित करेंगी और दौरा संपन्न होने से पूर्व अपनी टिपण्णियों और सुझावों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी.
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्वों, दिशानिर्देशों एवं परामर्शियों पर प्रमाणित और अद्यतन जानकरी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA. का अवलोकन करें.
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर तथा अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva. पर भेजा जा सकता है.
कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रश्न के मामले में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या 1075 (टोल फ्री) पर काल करें. कोविड-19 पर राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf. पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: कैंसर की दवा के विकास में भारतीय शोधकर्ताओं को मिली नई सफलता

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है