12 मई से ट्रेनों का आंशिक परिचालन शुरू करने की ओर भारतीय रेलवे, कल से शुरू होगी टिकट की बुकिंग

12 मई से ट्रेनों का आंशिक परिचालन शुरू करने की ओर भारतीय रेलवे, कल से शुरू होगी टिकट की बुकिंग
69288360_355626398702432_5573222526194024448_n1

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे की योजना 12 मई से धीरे-धीरे यात्री ट्रेन संचालन शुरू करने की तैयारी में है. शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें, यानी 30 वापसी यात्राएं की जाएंगी. नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इस दौरान यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी. रेल मंत्रालय का कहना है कि रेल कार्यक्रम सहित अलग-अलग विवरण जारी किए जाएंगे.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ‘रेलवे की योजना धीरे-धीरे 12 मई, 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने की है, जिसमें शुरुआत में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी जो नई दिल्ली को भारत के प्रमुख स्टेशनों से जोड़ेंगी. इन ट्रेनों में बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी.’

जारी रहेगी श्रमिक स्पेशल
इसके बाद, भारतीय रेलवे COVID-19 देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर, नए मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा और पर्याप्त संख्या में कोचों को “श्रमिक स्पेशल” के रूप में प्रतिदिन 300 ट्रेनों का संचालन सक्षम करने के लिए आरक्षित किया जाएगा.

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) पर उपलब्ध होगी. रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा.

केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी. यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी. ट्रेन कार्यक्रम सहित अन्य विवरण अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है