लद्दाख सीमा पर भारत के 20 जवान शहीद, भारतीय सेना ने कहा- हम अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध
लद्दाख/ नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में गालवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए. सरकारी सूत्रों ने कहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. सूत्रों ने कहा कि गलवान घाटी में चीनी पक्ष के 43 लोग हताहत हुई जिसमें कई मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि भारतीय सेना ने चीनी पक्ष की संख्या की पुष्टि नहीं की है.
एक बयान में भारतीय सेना ने कहा कि 15/16 मई की रात आमने सामने आए भारतीय सेना के जवान और चीनी सैनिकों के बीच सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 17 लोग घायल हुए और शून्य के बराबर तापमान की वजह से वह अपनी चोट से उबर नहीं सके और शहीद हो गए. कुल मिलाकर 20 जवान शहीद हुए हैं. भारतीय सेना अपनी सरहदों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
बीते महीने दोनों देशों के सैनिक गत पांच और छह मई को पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो क्षेत्र में आपस में भिड़ गए थे. इस घटना में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए थे.
बीते महीने हुई झड़प में भारत और चीन के करीब 250 सैनिक शामिल थे. इसी तरह की एक अन्य घटना में नौ मई को उत्तरी सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास लगभग 150 भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे. जिसके बाद से लगातार बातचीत का दौर जारी था.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है