लद्दाख सीमा पर भारतीय सेना के अधिकारी और 2 जवान शहीद
लद्दाख. लद्दाख सीमा पर चीनी सेना से हुई झड़प में भारतीय सेना के दो जवान और 1 अधिकारी शहीद हो गए. सेना ने एक बयान में कहा, ‘गलवान घाटी में डे-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान, कल रात झड़प हुआ. भारतीय पक्ष के एक अधिकारी और दो सैनिक शामिल शहीद हो गए. दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस स्थिति से निपटने के लिए इस समय बैठक कर रहे हैं.’ एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार बीजिंग ने भारत पर सीमा पार करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘चीनी कर्मियों पर हमला’ किया गया.
बीते महीने दोनों देशों के सैनिक गत पांच और छह मई को पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो क्षेत्र में आपस में भिड़ गए थे. इस घटना में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए थे.
बीते महीने हुई झड़प में भारत और चीन के करीब 250 सैनिक शामिल थे. इसी तरह की एक अन्य घटना में नौ मई को उत्तरी सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास लगभग 150 भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे.
चीन के विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ टकराव में भारतीय सेना के जवानों की शहादत की रिपोर्ट के बारे में कहा है कि यह भारत पर निर्भर है कि वह एकतरफा कार्रवाई करेगा या फिर सहयोग्तामक रवैया अपनाएगा.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है