गलवान घाटी में शहादत: सोनिया गांधी ने कहा- देश को सच्चाई बताए केंद्र, हम सेना और सरकार के साथ

Sonia Gandhi

नई दिल्ली. लद्दाख की गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों शहादत के बाद एक ओर जहां सरकार ने कहा है कि वीर जवानों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार के साथ है लेकिन वह पूरी सच्चाई बताएं.

इस बाबत एक वीडियो संदेश में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि ‘चीन की सीमा पर हमारे 20 सैनिकों की शहादत ने पूरे देश की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है. मैं इन सब बहादुर वीरों को नमन करती हूं. दिल की गहराई से श्रद्धांजलि देती हूं. साथ ही प्रार्थना करती हूं कि उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे.’

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा है कि ‘सरकार बताए कि इस सारी स्थिति से निपटने के लिए भारत की सोच, नीति और हल क्या है? हम विश्वास दिलाते हैं कि संकट की इस घड़ी में कांग्रसे पार्टी पूरी तरह से हमारी सेना, सैनिकों, सैनिक परिवारों और सरकार के साथ है.’

सोनिया ने कहा- ‘आज जब देश में चीनी दुस्साहस व हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों की शहादत को लेकर भारी आक्रोश है तो प्रधानमंत्री को सामने आकर देश को सच्चाई बतानी चाहिए, न की मौन धारण कर चुप रहना चाहिए.’

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलवान घाटी में सैनिकों की शहादत पर क्या कहा? यहां पढ़ें पूरा बयान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/india-china-rift-galwan-valley-center-should-tell-the-truth-to-the-country-we-are-with-army-and-government-says-sonia-gandhi/article-3854
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है