दिल्ली: भजनपुरा RWA करा रहा गलियों को सैनेटाइज

Img20200601091908

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीस स्थित भजनपुरा स्थित ऑल भजनपुरा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए भजनपुरा क्षेत्र के ए-ब्लॉक व बी-ब्लॉक की विभिन्न गलियों को सैनीटाइज किया. इस अवसर पर गलियों, दुकानों, वाहनों व घरों को सैनेटाईज किया गया. आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने सैनेटाईजर मशीन से विभिन्न स्थानों को सैनेटाईज किया.

भुवनेश सिंघल ने बताया कि भजनपुरा भौगोलिक रूप से इस प्रकार बसा है कि उसमें बहुत सी गलियां ऐसी हैं जो बहुत पतली हैं जिनमें कोई सरकारी बाहन नहीं पंहुच पाता अतः इस समस्या से निपटने के लिए उन्होनें स्वयं अपनी टीम के साथ क्षेत्र की गलियों को सैनेटाईज करने का निश्चय किया है जिसमें उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग और प्रशंसा प्राप्त हो रही है.

उन्होनें यह भी बताया कि उन्होनें क्षेत्र की गलियों, घरों, दुकानों व वाहनों को सैनेटाईज करने के अलावा लोगों से स्वयं समय समय पर अपने घरों को सैनेटाईज करते रहने का भी आहवान किया और बताया कि यदि किसी को सैनेटाईजेशन मशीन की आवश्यकता होती है तो वह उसको मशीन और सैनेटाईजर आदि निशुल्क उपलब्ध करवा देंगे. भुवनेश सिंघल ने यह भी बताया कि सैनेटाईजेशन का यह कार्य उन्होनें क्षेत्र के भाजपा विधायक अजय महावर की प्रेरणा से किया गया है. इस अवसर पर आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारियों में अनिल दाहिमा, अमर झा, रूपेश गुप्ता, विपिन कुमार, वैभव और गुरविंदर सिंह आदि प्रमुख थे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
01 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/delhi-people-sanitizing-the-streets-themselves-in-bhajanpura-rwa/article-3611
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है