10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए CBSE ने जारी की डेटशीट

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए CBSE ने जारी की डेटशीट
Cbse

नई दिल्ली. CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है. लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर सी.बी.एस.ई. ने कहा कि छात्रों को स्वयं की सैनेटाइजर बोतलें ले जाना और मास्क पहनना अनिवार्य है. CBSE ने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा बीमार नहीं है औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें.

सीएबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो कर 15 जुलाई तक चलेंगी. नीचे दी गई डेटशीट कक्षा 12वीं की है. जिसमें आप देख सकते हैं कि पहला पेपर 1 जुलाई को है और आखिरी पेपर 15 जुलाई को है. 1 -15 जुलाई के बीच में सिर्फ 5 जुलाई को पेपर नहीं होंगे बाकी हर दिन परीक्षा होगी.

इसके साथ ही CBSE ने कक्षा 10 वीं (केवल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए- फरवरी में हुए दंगों के दौरान प्रभावित इलाकों) की पुन: निर्धारित बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी की है. जिसे आप नीचे देख सकते हैं

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है