शिवसेना कार्यकारिणी का विस्तार घोषित हुये पदाधिकारी

शिवसेना कार्यकारिणी का विस्तार घोषित हुये पदाधिकारी
61

बस्ती (Basti News) । शनिवार को प्रेस क्लब में शिवसेना (शिव sena  जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद प्रदेश उप प्रमुख अभय द्विवेदी, प्रदेश सचिव धमेन्द्र द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की गई।

जिला कार्यकारिणी में डा. प्रेम त्रिपाठी जिला प्रभारी, शुभम शर्मा, सिकन्दर यादव, पवन श्रीवास्तव उप प्रमुख, सोनू गौड़, प्रमोद पाण्डेय, वृजमोहन, किशन राजभर, घनश्याम प्रजापति, लक्ष्मण चौरसिया मीडिया प्रभारी के साथ ही ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की गई।

कप्तानगंज- मनीष सिंह, कुदरहा- अरविन्द शुक्ल, साऊंघाट धर्मेन्द्र यादव, सल्टौआ गोपालपुर कृष्णकुमार, गौर से ठाकुर आशुतोष सिंह एवं बनकटी से धर्मेन्द्र अग्रहरि को ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जब्बार हुसेन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अरूण कुमार शर्मा को युवा सेना जिलाध्यक्ष, भवानी सेना महिला प्रकोष्ठ से मिथलेश भारती को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें: बस्ती से पंजाब को मदद का हाथ: पेड़ वाले बाबा ने भेजी 50 मच्छरदानी

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan एशिया कप 2025: बस्ती में विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंककर जताई नाराजगी!

इसके पूर्व शिव सैनिकों ने प्रदेश उप प्रमुख अभय द्विवेदी, प्रदेश सचिव धमेन्द्र द्विवेदी, मण्डल प्रमुख संजय प्रधान का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार त्रिपाठी, गौरव, सुग्रीव मौर्य, विक्रान्त वर्मा, हियाराम, रानू त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा, राजन, राकेश पाण्डेय के साथ ही अनेक शिव सैनिक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: बस्ती में फ्री मेडिकल कैम्प: डॉ. राजन शुक्ला के नेतृत्व में 350 लोगों का हुआ मुफ्त इलाज और परामर्श

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti