CBSE बोर्ड की कॉपियों की जांच शुरू करने के लिए गृह मंत्रालय ने दिया यह आदेश

CBSE बोर्ड की कॉपियों की जांच शुरू करने के लिए गृह मंत्रालय ने दिया यह आदेश
Cbse

गृह मंत्रालय ने  CBSE बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य मेंसहूलियत के लिए देशभर में मूल्यांकन केंद्रों के रूप में सीबीएसई से संबद्ध 3000 स्कूलों को खोलने की अनुमति दी.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इस अनुमति के लिए गृह मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि देशभर में मूल्यांकन केंद्रों के रूप में CBSE से संबद्ध 3000 स्कूलों की पहचान कर ली गई है और मूल्यांकन के सीमित उद्देश्य के लिए इन स्कूलों को विशेष अनुमति दी जायेगी.

निशंक ने उम्मीद जताई कि इस कदम से हमें 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का त्वरित गति से मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी.बोर्ड की शेष परीक्षाएं (1 जुलाई से 15 जुलाई, 2020 के बीच निर्धारित) समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे.

यह भी पढ़ें: AU Pravesh 2020: PGAT के लिए जारी किये गये ऑनलाइन फॉर्म, यहां देखें पूरी जानकारी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है