7th Pay Commission: करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, DA में 4% बढ़ोतरी तय! जानें कब होगा ऐलान

7th Pay Commission: कर्मचारियों को 4% DA बढ़ोतरी की राहत

मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद उनका कुल महंगाई भत्ता 55 फीसदी हो गया है। अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार जुलाई में DA और DR यानी महंगाई राहत में 4 फीसदी की और बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि जुलाई में मिलने वाला DA, 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी महंगाई भत्ता हो सकता है। इसके बाद नया वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है।

कितना बढ़ सकता है डीए?

मई 2025 के लिए जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) में 0.5 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह इंडेक्स 144 पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीनों से लगातार इसमें थोड़ा-थोड़ा इजाफा हो रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें तो मार्च में यह इंडेक्स 143 था, अप्रैल में 143.5 और अब मई में 144 हो गया है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि जुलाई 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस महीने होगा डीए का ऐलान

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 55 फीसदी है। लेकिन जुलाई में DA कितना बढ़ेगा, इसका फैसला जून 2025 के AICPI-IW डेटा पर होगा। यह डेटा अगस्त में जारी किया जाएगा। अगर DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा। वहीं, अगर 4 फीसदी बढ़ोतरी होती है तो DA 59 फीसदी हो जाएगा।

किस आंकड़े पर टिकी नजर

फिलहाल जून महीने का इंडेक्स डेटा आना बाकी है। यह डेटा जुलाई के आखिर या अगस्त में आएगा। इसी के आधार पर केंद्रीय कैबिनेट DA में बढ़ोतरी का फैसला लेगा। संभावना है कि सितंबर या अक्टूबर में इसका ऐलान हो सकता है और फिर यह बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू किया जाएगा। पिछले वेतन आयोगों को लागू होने में 18 से 24 महीने का समय लगा था। मौजूदा हालात देखकर यही माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 2027 तक लागू हो सकता है। तब तक केंद्रीय कर्मचारियों को DA में कई बार बढ़ोतरी मिल सकती है।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jul 2025 By Harsh Sharma

https://bhartiyabasti.com/government-scheme/7th-pay-commission-for-millions-of-employees-big-relief-da/article-21241
On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।