गोरखपुर एक्सप्रेस समेत यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें लिस्ट

भारतीय रेलवे: उत्तर रेलवे द्वारा गोंडा-बाराबंकी रेलखंड के करनैलगंज से घाघरा घाट तक 21.41 किलोमीटर लंबे खंड पर तीसरी लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण 24 जून से 30 जून 2025 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 1 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक नॉन इंटरलॉकिंग प्रक्रिया लागू रहेगी. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा 3 और 4 जुलाई को निरीक्षण किया जाएगा. इसके कारण गोरखपुर रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित, या बीच रास्ते रोकने का निर्णय लिया है. इस कारण यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है.
रद्द की जाने वाली ट्रेनें:-
- ट्रेन नंबर:- 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस – 1 से 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस – 1 से 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस – 2 से 5 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15082/15081 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस – 1 से 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15033/15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस – 1 से 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12512 तिरुवनन्तपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस – 22, 24, 25, 29 जून, 1 व 3 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस – 23 व 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस – 27 जून
- ट्रेन नंबर:- 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस – 2 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस – 25, 29 जून व 2 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस – 25 जून
- ट्रेन नंबर:- 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 व 29 जून
- ट्रेन नंबर:- 11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस – 28 जून
- ट्रेन नंबर:- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस – 26, 27, 29, 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 25 जून व 2 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस – 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस – 29 जून
- ट्रेन नंबर:- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस – 30 जून, 3 व 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस – 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस – 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस – 1 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 1 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस – 1 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12553 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 1, 3 व 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस – 1 से 4 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 22537 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट – 1 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस – 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस – 1 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस – 30 जून
- ट्रेन नंबर:- 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस – 1 से 3 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 14674/14650 शहीद/सरयू यमुना एक्सप्रेस (अमृतसर से) – 30 जून व 3 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 14673/14649 शहीद/सरयू यमुना एक्सप्रेस (जयनगर से) – 1 व 3 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस – 1 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस – 2 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15057 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस – 26 जून
- ट्रेन नंबर:- 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस – 3 जुलाई
- ट्रेन नंबर:- 15090 गोमती नगर-गोड्डा एक्सप्रेस – 27 जून
गोमती नगर में यात्रा शुरू/समाप्त करने वाली ट्रेनें:-
- ट्रेन नंबर:- 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल – 27 जून
- ट्रेन नंबर:- 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल – 29 जून
- ट्रेन नंबर:- 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 जून
- ट्रेन नंबर:- 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस – 27 जून
- ट्रेन नंबर:- 22921 बान्द्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस – 29 जून
- ट्रेन नंबर:- 22922 गोरखपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस – 1 जुलाई
- ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी दो ट्रेनें (आगरा फोर्ट की बजाय):-
- ट्रेन नंबर:- 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस – 4 अगस्त से
- ट्रेन नंबर:- 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस – 30 जुलाई से
वापसी दिशा में:-
- ट्रेन नंबर:- 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस – 1 अगस्त से
- ट्रेन नंबर:- 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस – 2 अगस्त से
रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. निरस्त ट्रेन, मार्ग परिवर्तन या स्टेशन परिवर्तन की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन, वेबसाइट या मोबाइल ऐप से प्राप्त की जा सकती है. रेलवे के इस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से भविष्य में ट्रेनों की गति और संख्या दोनों में सुधार की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी.