जितिन प्रसाद भाजपा में हो सकते हैं शामिल - मीडिया रिपोर्ट्स

Jitin prasadA

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

जितिन प्रसाद साल 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने फिर साल 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट, शाहजहाँपुर से 14 वीं लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमायी और जीते भी. पहली बार जितिन प्रसाद साल 2008 में   केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया.

उसके बाद साल 2009 में जितिन प्रसाद   15 वीं लोकसभा चुनाव लोकसभा धौरहरा से लड़े व 184,509 वोटों से विजयी भी हुए. जितिन प्रसाद 2009- 18 जनवरी 2011 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,19 जनवरी 2011- 28 अक्टूबर 2012 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा 28 अक्टूबर 2012 - मई 2014 तक मानव संशाधन एवं विकास मंत्रालय, यूपीए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहें हैं.

यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान यह भी पढ़ें: यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान

प्रसाद ने बीते साल ब्राह्मण चेतना परिषद नाम का संगठन स्थापित किया था.

SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

भाजपा के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने भी इस आशय का एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि दोपहर 1 बजे भाजपा हेडक्वार्टर पर एक अहम शख्सियत भाजपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने किसी नाम का जिक्र नहीं किया.

गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन यह भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Jun 2021 By Bhartiya Basti

जितिन प्रसाद भाजपा में हो सकते हैं शामिल - मीडिया रिपोर्ट्स

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

जितिन प्रसाद साल 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने फिर साल 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट, शाहजहाँपुर से 14 वीं लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमायी और जीते भी. पहली बार जितिन प्रसाद साल 2008 में   केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया.

उसके बाद साल 2009 में जितिन प्रसाद   15 वीं लोकसभा चुनाव लोकसभा धौरहरा से लड़े व 184,509 वोटों से विजयी भी हुए. जितिन प्रसाद 2009- 18 जनवरी 2011 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,19 जनवरी 2011- 28 अक्टूबर 2012 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा 28 अक्टूबर 2012 - मई 2014 तक मानव संशाधन एवं विकास मंत्रालय, यूपीए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहें हैं.

प्रसाद ने बीते साल ब्राह्मण चेतना परिषद नाम का संगठन स्थापित किया था.

भाजपा के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने भी इस आशय का एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि दोपहर 1 बजे भाजपा हेडक्वार्टर पर एक अहम शख्सियत भाजपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने किसी नाम का जिक्र नहीं किया.

https://bhartiyabasti.com/jitin-prasad-may-join-bjp-today/article-6645
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है