RBI का बड़ा फैसला! जानिए लोन चुकाने के कितने दिन बाद सुधरेगा आपका CIBIL स्कोर

RBI का बड़ा फैसला! जानिए लोन चुकाने के कितने दिन बाद सुधरेगा आपका CIBIL स्कोर
RBI का बड़ा फैसला! जानिए लोन चुकाने के कितने दिन बाद सुधरेगा आपका CIBIL स्कोर

लोन लेने के बाद सबसे बड़ा बोझ उसे समय पर चुकाने का होता है। कई लोग किसी तरह लोन तो चुका देते हैं, लेकिन उसके बाद भी उनका सिबिल स्कोर अपडेट नहीं होता, जिससे उन्हें आगे लोन लेने में दिक्कत आती है।

अब ग्राहकों की इस परेशानी को देखते हुए RBI ने नया नियम बना दिया है। आरबीआई ने सभी बैंकों और लोन देने वाले संस्थानों को साफ निर्देश दिए हैं कि,जब भी कोई ग्राहक लोन चुका दे, तो तय समय के भीतर उसका सिबिल स्कोर अपडेट किया जाए अगर आपने भी हाल ही में लोन चुकाया है, तो जान लें कि अब कितने दिनों में आपका सिबिल स्कोर अपडेट हो जाएगा।

कितने दिनों में अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर?

आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक अब लोन चुकाने के बाद क्रेडिट स्कोर (CIBIL स्कोर) अपडेट होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
अब हर 15 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट किया जाएगा।
इससे ग्राहकों और बैंकों दोनों को फायदा होगा।

आरबीआई ने सभी बैंकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे हर दो हफ्ते में सिबिल रिपोर्ट क्रेडिट सूचना कंपनियों (CIC) को भेजें, ताकि समय पर अपडेट हो सके।

बैंक को मानने होंगे नए नियम

आरबीआई ने कहा है कि अब बैंकों को हर 15 दिन में सिबिल स्कोर की जानकारी अपडेट करनी होगी।
इससे जब भी कोई ग्राहक लोन चुका देगा, उसका स्कोर 15 दिन के अंदर अपडेट हो जाएगा।बैंकों को इन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई व्यवस्था से बैंकों को लोन देने में आसानी होगी और ग्राहक भी अपने अपडेट सिबिल स्कोर को देखकर आगे की क्रेडिट प्लानिंग कर सकेंगे।जैसे – नया लोन लेना, लिमिट बढ़वाना आदि।

सिबिल स्कोर क्या होता है और कितनी होती है इसकी रेंज?

सिबिल स्कोर को क्रेडिट स्कोर भी कहा जाता है। इसकी रेंज 300 से 900 के बीच होती है। अगर आपका स्कोर 900 के करीब है, तो आपको आसानी से लोन और अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।वहीं, अगर स्कोर कम है, तो लोन मिलना मुश्किल हो जाता है।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।